गर्मी से बचाव – चीकू गर्मी के प्रभावों से बचाता है, शरीर को शीतलता एवं ताजगी देता है। शरीर में जलीयांश की कमी की सतत एवं तात्कालिक आपूर्ति करता है।
प्यास – बार-बार पानी पी लेने पर भी नहीं बुझने वाली प्यास चीकू खा लेने से शान्त हो जाती है। चीकू सरस फल है। इसकी सरसता प्यास का शमन कर शरीर को शीतलता देती है।
थकान – चीकू में विद्यमान ‘शर्करा’ शरीर को नवीन चैतन्य, स्फूर्ति एवं शक्ति प्रदान करती है, चीकू का सेवन करने से पाचन संस्थान को बल मिलता है, थकान दूर होती है।
आलूबुखारा के फायदे
प्यास – आलूबुखारे को मुँह में रखने से प्यास कम होती है। गला सूखना ठीक होता है।
दस्त – यह मलरोधक है लेकिन कब्ज़ नहीं करता। कब्ज़ दूर करता है, यकृत को ताकत देता है। पीलिया ठीक करता है। आलूबुखारा रुचिकारक, बवासीर, ज्वर, वायु को दूर करता है।
सीताफल के फायदे
प्रकृति – शीतल
दो सीताफल नित्य खायें। इससे शरीर स्वस्थ और नीरोग रहेगा, साथ ही पुराने दस्त, संग्रहणी, कब्ज, भूख की कमी, उल्टी, गठिया, हृदय रोग, कूकर खाँसी, रक्तवृद्धि, यौनशक्ति वृद्धि, स्मरणशक्ति का विकास, माँसपेशियाँ सुदृढ़, स्फूर्ति, सर्दी, कफ, प्लूरसी, टी.बी. आदि रोगों में लाभ होगा।
नारू रोग होने पर सीताफल की पत्तियों को पीसकर नित्य तीन बार लेप करने से लाभ होता है।
भूख अधिक लगती हो तो दो सीताफल नित्य, दो बार खाने से भूख कम लगने लगती है।